Bollywood News


ग्वेन स्टेफनी 'द वॉइस' में ब्लेक शेल्टन की परामर्शदाता

गायिका ग्वेन स्टेफनी अमेरिका के टेलीविजन गायन रियलिटी शो 'द वॉइस' में अमेरिकी गायक ब्लेक शेल्टन की टीम की परामर्शदाता होंगी। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, शेल्टन ने कहा, `हम जानते हैं कि बतौर प्रशिक्षक हमारा समन्वय काफी अच्छा है। इसलिए मैं उन्हें अपनी परामर्शदाता जरूर बनाना चाहूंगा। वह बेहद प्रतिभावान हैं।`

स्टेफनी की यह भूमिका शो के स्टार्स के लिए एक बदलाव है। इससे पूर्व स्टेफनी और शेल्टन शो में दो बार बतौर प्रशिक्षक एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रह चुके हैं।

End of content

No more pages to load