Bollywood News


रॉबर्ट डाऊनि जूनियर का इन्स्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक!

हॉलीवुड के मश्हूँर अभिनेता और 'अवेंजर्स' और 'आयरन मैन' फिल्मों में आयरन मैन की भूमिका निभाने वाले दुनियाभर में मशहूर अभिनेता रॉबर्ट डाऊनि जूनियर का इन्स्टाग्राम अकाउंट कल हैक कर लिया गया.

रॉबर्ट ने इस बात की जानकारी अपने फैन्स को खुद दी और कहा की उनके अकाउंट पर पोस्ट होने वाली किसी भी फोटो से सावधान रहें क्यूंकि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है.



रॉबर्ट ने कहा की जब तक उनका अकाउंट वापस ठीक नहीं हो जाता तब तक उनके अकाउंट से दूर रहें. जिसके बाद हैकर्स ने रॉबर्ट की इन्स्टाग्राम अकाउंट बायो इन्फर्मेशन बदल दी और उसमें फ्री गिफ्ट और पइनाम देने का लिंक डाल दिया.

हालांकि इसके बाद रॉबर्ट को उनका अकाउंट वापस मिल गया और उन्हें सबको ट्वीट करके इस बात की जानकारी देते हुए उनकी फिल्म 'अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रान' के डिजिटल विलन अल्ट्रान की तस्वीर अपलोड की और मजाक के तौर पर लिखा की ये उसकी कारस्तानी थी.



गौरतलब है की मार्वल की फिल्म अवेंजर्स एंडगेम में आयरन मैन के किरदार का अंत हो जाता है मगर हाल ही में हॉलीवुड की हवाओं में ये खबर उड़ने लगी है की फैन फवरेट करैक्टर आयरन मैन यानी रॉबर्ट फिर एक बार आयरन मैन के किरदार में नज़र आ सकते हैं.

End of content

No more pages to load