Bollywood News


'रिवरडेल' एक्ट्रेस कमिला मेंडेस का खुलासा: कॉलेज में हुआ था यौन शोषण

बीते कुछ सालों में हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए यौन शोषण को आगे आ कर सबके सामने रखा है और जो दोषी पाए गए उन्हें सजा भी हुई है. मगर ये मामले अभी तक ख़त्म नहीं हुए हैं, एक नए खुलासे में वेब सीरीज 'रिवरडेल' की अदाकारा कमिला मेंडेस ने बताया की उनके साथ भी यौन शोषण हो चूका है.

हाल ही में विमेंस मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में कमिला मेंडेस ने अपने साथ कॉलेज के दिनों में हुए शोषण का ज़िक्र किया. उन्होंने बताया की उनका कॉलेज का पहला साल बेहद मुश्किलों भरा रहा था और उस वक़्त एक शख्स ने ड्रग्स देकर उनके साथ शारीरिक शोषण किया था.

कमिला मेंडेस ने इस घटना के बाद यह फैसला लिया था की उन्हें खुद को सुरक्षित रखने के लिए जो भी करना पड़ेगा वे करेंगी. इस घटना के बाद कमिला ने अपनी पीठ पर एक टैटू भी बनवाया था. जिसके बारे में कमिला का कहना है की ये टैटू उन्हें हमेश ये याद दिलाता है की उन्हें खुद के साथ ही अपने आस पास के माहौल को भी सुरक्षित और सेफ रखना है.

View this post on Instagram

suited up for @moschino last night 👔

A post shared by camila mendes (@camimendes) on



गौरतलब है, की कमिला मेंडेस को उनकी वेब सीरीज 'रिवरडेल' से वर्ल्डवाइड फेम मिला था जिसका जल्द ही चौथा सीजन भी देखने को मिलेगा. रिवरडेल में कमिला के साथ - साथ, केजे आपा, कोल स्प्राउज़, मैडीलेन पेच और लिली रायन्हार्ट मुख्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं.

End of content

No more pages to load