हॉलीवुड एक्ट्रेस कारा डेलेविन, कुछ वक़्त से अपने समलैंगिक होने के खुलासे के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं. हॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टन, जिन पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप हैं, अब उन पर भी कारा ने हाल ही में एक बयान देते हुआ कहा की हार्वी ने उनसे कहा था की कारा समलैंगिक होने के कारण कभी भी हॉलीवुड में आगे नहीं बढ़ पाएंगी.
कारा ने कहा की, हार्वी विंस्टन ने कई मशहूर अभिनेत्रियों के नाम लिए थे और उनसे पुछा था की क्या कारा कभी इनमे से किसी महिला के साथ सोई हैं? कारा ने बताया की हार्वी ने उनके साथ यौन शोषण तो नहीं किया मगर उनके सामने कई महिलाओं को किस करने की कोशिश ज़रुर की थी.
गौरतलब है की हार्वी विंस्टन, हॉलीवुड के सबसे शक्तिशाली शख्स के तौर पर देखे जाते थे जिनके द्वारा निर्मित 81 फिल्मों को ऑस्कर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है. कहा जाता था की हार्वी की पहुँच एक समय में वाइट हाउस तक थी.
बीते साल हार्य्वी विंस्टन पर हॉलीवुड की 100 से ज्यादा अभिनेत्रियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद हॉलीवुड ने हार्वी को दरकिनार कर दिया था और तब से हार्वी की दिक्कतें बढती ही जा रही हैं.
कारा डेलेविन: हार्वी विंस्टन ने पूछा था महिलाओं के साथ सोई हो?
Friday, September 20, 2019 14:03 IST


