Bollywood News


'स्वीटहार्ट' ट्रेलर: एक सर्विआइवल हॉरर थ्रिलर

निर्देशक `जे डी डिलार्ड` की हॉलीवुड फिल्म `स्लाईट` चाहे बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पायी हो मगर वे फिर एक बार एक नयी फिल्म के साथ हमें एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं जिसका नाम है स्वीटहार्ट`.

स्वीटहार्ट एक सर्विआइवल हॉरर थ्रिलर है जो की कहानी है `जेन` की, जो की एक आइलैंड पर फंस जाती है और उसे जल्द ही यह मालूम पड़ जाता है की वह इस आइलैंड पर अकेली है.

जिसके बाद जेन को न सिर्फ खुद को जिंदा रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी पड़ती है बल्कि साथ ही साथ हर रात आने वाली भयंकर मुसीबत का भी सामना करना पड़ता है, ये मुसीबत क्या है यह ट्रेलर में देखिये -

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvd2xKd3hZbWZTdW8=

जे डी डिलार्ड द्वारा लिखित और निर्देशित व ब्लमहाउस प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म `स्वीटहार्ट` में किएर्से क्लेमंस, एमरी कोहेन, हैना मैंगन-लॉरेंस और एंड्रयू क्रॉफोर्ड नज़र आएँगे. सनडांस फिल्म फेस्टिवल में 28 जनवरी, 2019 को फिल्म का विश्व प्रीमियर हुआ था और यह 22 अक्टूबर से यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा ऑन-डिमांड और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load