हॉलीवुड की मशहूर हॉरर थ्रिलर फिल्म, `द टेक्सस चेन्सॉ मैसेकर` का नया वर्ज़न बनाया जाएगा जिसे उरुग्वे के फिल्मकार फेडे अल्वारेज लेजेंडरी पिक्चर्स के लिए प्रोड्यूस करेंगे. फेडे अल्वारेज जो की इससे पहले भी पहले से भी `ईविल डेड` जैसी हॉरर फिल्म से अपना लोहा मनवा चुके हैं, द टेक्सस चैनसौ मैसेकर जैसी क्लासिक हॉलीवुड फिल्म के रीमेक के लिए एक परफेक्ट कैंडीडेट हो सकते हैं.
सुनने में आ रहा है की फिल्म अभी तक फाइनल नहीं हुई है, मगर खबर है की फेडे अल्वारेज, द टेक्सस चेन्सॉ मैसेकर के 1974 वर्ज़न का सिक्वल बनाना चाहते हैं. हालांकि उस फिल्म की मुख्य अदाकारा मेरिलिन बर्न्स का 2014 में निधन हो गया था तो ऐसे यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके किरदार के बिना कहानी को किस तरह आगे बढ़ाया जाएगा.
aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvMzA4TG5Edkxoem8=
`द टेक्सस चेन्सॉ मैसेकर`, किम हेन्केल और टोब हूपर द्वारा लिखित और टोब हूपर द्वारा निर्देशित थी. एड गेइन के अपराधों से प्रेरित यह फिल्म कहानी थी, सैली, फ्रैंकलिन और उनके तीन दोस्तों की, जिनकी कार में अपने दादा के घर जाते समय पेट्रोल ख़तम हो जाता है जिसके बाद हत्यारा और उसका मनोरोगी परिवार उन्हें एक-एक करके उन्हें तड़पा-तड़पा कर मार देते हैं.
1974 की हॉलीवुड फिल्म 'द टेक्सस चेन्सॉ मैसेकर' का बनेगा सिक्वल?
Thursday, September 26, 2019 16:22 IST



