Bollywood News


ऐश्वर्या राय दिखी 'मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल' के हिंदी ट्रेलर में!

हाल ही में खबर आई थी की ऐश्वर्या राय, आगामी हॉलीवुड फिल्म 'मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल' के हिंदी वर्ज़न में ऐनजेलीना जोली की आवाज़ बनेंगी, जिसे सुन कर ऐश्वर्या के फैन्स उत्सुक हो गए थे क्यूंकि ऐश्वर्या कम ही बॉलीवुड फ़िल्में में नज़र आती हैं और उनकी आवाज़ सुनाई देना भी फैन्स के लिए काफी है, खासकर जब वो आवाज़ ऐनजेलीना जोली के किरदार की हो.
इस एक्साइटिंग खबर के बाद अब फैन्स की उत्सुकता बढाने के लिए, मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल का हिंदी ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है और आपको जानकार हैरानी होगी की इस ट्रेलर में ऐश्वर्या की सिर्फ आवाज़ ही नहीं सुनाई दे रही है बल्कि खुद ऐश्वर्या राय, मैलेफिसेंट के रूप में नजर आ रही हैं. जी हाँ, ऐश्वर्या ने ट्रेलर इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया, देखिये -

View this post on Instagram

✨🥰Happy to be part of the DISNEY Family 🌈✨💝

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on



ऐश्वर्या राय, ट्रेलर में मैलेफिसेंट के किरदार में दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाती नज़र आ रही हैं, हालांकि वे फिल्म में नज़र नहीं आएंगी मगर निर्माताओं का यह तरीका फिल्म की पब्लिसिटी के लिए एक अच्छा कदम साबित हो सकता है.

ऐश्वर्या राय हमें बहुत सी हॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं और सुनने में ये भी आ रहा है की ऐश, अब प्रियंका की ही तरह हॉलीवुड में एक तगड़ा कमबैक करके फिर से पैर जमाने के मूड में हैं. चलिए उसमे तो कुछ वक़्त लग सकता है तो फ़िलहाल ऐश्वर्या के फैन्स 'मैलेफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ़ ईविल' देख सकते हैं जो की 18 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load