Bollywood News


जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन फिर बंधे शादी के बंधन में

कुछ समय पहले जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन, जिन्होंने पिछले साल चुपके से शादी कर ली थी, दोनों ने ये इच्छा जताई थी की वे दोबारा शादी करना चाहते हैं और जब तक फैन्स इस बारे में कुछ सोचते दोनों ने दोबारा शादी कर भी ली और सोशल मीडिया पर तसवीरें भी शेयर कर दी.

बता दें की दोनों ने पिछले साल अक्टूबर के आस-पास ही शादी की थी और शादी को एक साल पूरा होने की ख़ुशी में दोनों ने फिर से शादी की है. पिछली शादी गुप्चुक तरीके से हुई थी, मगर इस बार दोनों की शादी अमेरिका के नार्थ कैरोलिना में सबके सामने हुई और शादी में 154 मेहमान शामिल हुए. दोनों ने शादी की तसवीरें भी इन्स्टाग्राम पर शेयर की जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. देखिये -

View this post on Instagram

My bride is 🔥

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on



View this post on Instagram

❤️

A post shared by Hailey Rhode Bieber (@haileybieber) on



गौरतलब है, जस्टिन और हेली के रिश्ते पर उनकी शादी के बाद से ही की सवाल भी उठाये जा रहे थे की दोनों की शादी में कुछ भी ठीक नहीं है, कुछ दिन पहले खबर यह भी आई थी की दोनों की रिश्तों में खटास भी काफी बढ़ गयी है. मगर जस्टिन और हेली ने फिर से शादी करके लोगों के मुंह पर ताले लगा दिए हैं.

जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन 2016 से डेट कर रहे थे, बीच में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था मगर फिर बाद में पैचअप हो गया था और दोनों ने सगाई कर ली थी. जिसके कुछ वक़्त बाद ही खबर आई थी की दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है, शादी का खुलासा जस्टिन ने सोशल मीडिया के ज़रिये फैन्स के सामने किया था.

End of content

No more pages to load