Bollywood News


एमी एडम्स - लौरा डर्न ने एचबीओ की टीवी सीरीज के लिए मिलाया हाथ

हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म मैन ऑफ़ स्टील में लोइस लें का किरदार निभाने वाली अद्करा एमी एडम्स ने एचबीओ की आगामी टीवी सीरीज के लिए लौरा डर्न से हाथ मिलाया है.

खबर है की एमी एडमस और लौरा डेर्न दोनों मिलकर एचबीओ के लिए क्लेयर लोम्बार्डो के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास "द मोस्ट फन वी एवर हैड" पर आधारित एक नयी टीवी सीरीज का निर्माण करेंगे.लौरा ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये इस बात का खुलासा किया -



"द मोस्ट फन वी एवर हैड" एक बहुसांस्कृतिक गाथा है जो आधी शताब्दी की अवधि तक चलती है. नाटक चार बहनों की कहानी है, जिनमें से प्रत्येक को अपने माता-पिता की सुखद शादी के साये में मौजूद रहने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और जिनके जीवन उस बेटे की वापसी से जटिल होते हैं, जिसे उनके मां - बाप में से एक ने 15 साल पहले त्याग दिया था.

उपन्यास पर आधारित टीवी सीरीज के लिए एमी एडम्स, स्टेसी ओ'नील, लौरा डर्न, और क्लेयर लोम्बार्डो के साथ जेमी लेमंस एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगे. एमी एडम्स और लौरा डर्न का एचबीओ के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं, एमी एडम्स "शार्प ऑब्जेक्ट्स" और लौरा डर्न "बिग लिटल लाइज" में नज़र आ चुकी हैं.

End of content

No more pages to load