Bollywood News


एमी को 'अमेरिकन हसल' से मिली खास निशानी

एमी को 'अमेरिकन हसल' से मिली खास निशानी
अभिनेत्री एमी एडम्स ने 'अमेरिकन हसल' से एक ट्रेंच कोट निशानी के तौर पर अपने पास रखा लिया है। एडम्स ने डेविड ओ. रसेल की फिल्म में सिडनी प्रोजर का किरदार किया है। एडम्स अपनी कुछ फिल्मो की कुछ चीजों बतौर यादगार रख लेती हैं, हालांकि यह तय नहीं है कि वह इसे पहनेंगी या नहीं।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, एडम्स ने कहा, "क्या मैं फिल्म के सेटों से निशानी लेती हूं? हां। वहां एक ट्रेंच कोट था जो कि मुझे बहुत पसंद था। यह हास्यास्पद हैं कि मैं हमेशा चीजों को रखना चाहती हूं, और मैं उन्हें कभी दोबारा नहीं पहनूंगी, जो कि बहुत गलत है।"

End of content

No more pages to load