Bollywood News


जॉनी डेप की 'पाइरेट्स ऑफ़ द कैरीबीयन' फिल्म सीरीज़ होगी रिबूट

जॉनी डेप हमें कई सालों से कप्तान जैक स्पैरो के अवतार में पाइरेट्स ऑफ़ द कैरीबीयन फिल्मों के ज़रिये एंटरटेन करते आये हैं और फैन्स काफी समय से अगली पाइरेट्स फिल्म का और जैक स्पैरो का इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन खबर ऐसी आ रही है जो की जॉनी डेप के फैन्स को पसंद नहीं आएगी.

हॉलीवुड से सुनने में आ रहा है की पाइरेट्स ऑफ़ द कैरीबीयन फिल्म सीरीज को अब रिबूट करने की तये की जा रही है. रिबूट यानी कहानी को नए सिरे से शुरु किया जाएगा. फैन्स में इस बात को लेकर ख़ुशी है लेकिन निराशा भी क्यूंकि रिबूट में फिल्म के मुख्य किरदार जोनी डेप नहीं रहेंगे.

ऐसे में अगर डेप भी फिल्म से हाथ खींच लेते हैं तो हैरानी की बात नहीं होगी क्यूंकि जॉनी डेप ने 2003 से 2017 तक लगभग 14 साल जैक स्पैरो का किरदार निभाया है और यह काफी लम्बा समय है जिसके बाद जॉनी भी अब कुछ नया आजमाना चाहेंगे.

हालांकि जॉनी डेप पर उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड द्वारा फिजिकल एब्यूज़ के आरोप लगने के बाद डिज्नी भी जॉनी से अगर किनारा करना चाहे तो इस बात में कोई हैरानी की बात नहीं होगी. गौरतलब है की जॉनी और एम्बर ने 2015 में शादी की थी और 2 साल बाद ही 2017 में एम्बर ने जॉनी से तलाक़ की अर्जी दी थी, उनका कहना था की जॉनी उन्हें फिजिकली अब्यूज़ करते थे.

End of content

No more pages to load