Bollywood News


'गेम ऑफ़ थ्रोंस' का बनेगा प्रीक्वल, एचबीओ ने की घोषणा

काफी समय से चर्चा चल रही थी की दुनिया के सबसे कामयाब टीवी सीरियल के रूप में देखे जाने वाले शो 'गेम ऑफ़ थ्रोंस' का जल्द ही दर्शकों को प्रीक्वल देखने को मिलेगा मगर फैन्स निराश हो गए थे जब कुछ दिन पहले खबर आई की एक प्रीक्वल का विचार ख़ारिज कर दिया गया है मगर कहानी में अब ट्विस्ट आ गया है.

ऊपर वाले ने फैन्स की सुन ली हैं और एचबीओ ने गेम ऑफ़ थ्रोंस का प्रीक्वल ट्वीट करके कन्फर्म कर दिया गया है. गेम ऑफ़ थ्रोंस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से कल इसका पहला पोस्टर जारी किया गया जिसे देख कर फैन्स बेहद खुश हैं. इसका टाइल है 'हाउस ऑफ़ द ड्रैगन्स' और यह जॉर्ज मार्टिन की किताब 'फायर एंड ब्लड' पर आधारित होगा जो की हमें अगले साल देखने को मिलेगा. देखिये ट्वीट -



खबर है की यह प्रीक्वल गेम ऑफ़ थ्रोंस की कहानी से लगभग 300 साल पहले की कहानी दर्शाएगा. इस टीवी सीरीज को जॉर्ज मार्टिन और रायन कौनडल मिल कर बनाएँगे साथ ही मिगेल सैपोक्निक भी कुछ एपिसोड्स डायरेक्ट करेंगे.

बता दें गेम ऑफ़ थ्रोंस एक अमेरिकन फैंटेसी टीवी सीरीज है जिसका पहला सीजन 2011 में प्रसारित हुआ था और आठवाँ और आखिरी सीजन इस साल प्रसारित किया गया. यह दुनिया की सबसे ज्यादा देखी गई और कामयाब टीवी सीरीज में से एक है.

End of content

No more pages to load