Bollywood News


'स्पाइडरमैन: इन्टू द स्पाइडरवर्स' के अगले पार्ट की हुई घोषणा

पिछले साल रिलीज़ हुई सोनी की ऑस्कर विजेता एनिमेटेड सुपर हीरो फिल्म 'स्पाइडरमैन: इन्टू द स्पाइडरवर्स' बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी और 90 मिलियन डॉलर्स के बजट पर बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 375 मिलियन डॉलर्स की कमायी की थी. इस कामयाबी को देखते हुए सोनी ने अब इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है.

सोनी ने कल ही इस बात की औफ्चारिक घोषणा करते हुए बताया की जल्द ही स्पाइडरमैन: इन्टू द स्पाइडरवर्स का सीक्वल बनाया जाएगा जिसका निर्देशन वाकीम दोस सैंटोस करेंगे और इसकी कहानी लिखेंगे डेविड कैलाहैम. सोनी ने फिल्म के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका मोशन पोस्टर साझा किया जिसमे इसकी रिलीज़ डेट का भी खुलासा किया गया है -



यह फिल्म रिलीज़ होगी 8 अप्रैल, 2022 को जिसे देखते हुए यह भी लग रहा है की सोनी ने यह घोषणा शायद थोड़ी जल्दी कर दी है. खैर, यह फिल्म भी माइल्स मोराल्स के स्पाइडरमैन की ही कहानी को ही आगे बढ़ाती दिखेगी और इसे देखने ये लिए इंतज़ार कीजिये 2022 का.

End of content

No more pages to load