Bollywood News


मॅथ्यू मॅकोनहे ने किया अपना इन्स्टाग्राम डेब्यू!

मॅथ्यू मॅकोनहे ने किया अपना इन्स्टाग्राम डेब्यू!
आज के समय में सोशल मीडिया ऐसी चीज़ है जहाँ मौजूद रहना किसी और के लिए हो या न हो मगर कलाकारों क लिए बेहद ज़रूरी है क्यूंकी फैन्स से जुड़ने का इससे बेहतर तरीका कोई नहीं है और यही कारण है की हॉलीवुड एक्टर और ऑस्कर विजेता मॅथ्यू मॅकोनहे भी दुनिया के बाकी सितारों की तरह आखिर इन्स्टाग्राम पर आ ही गए.

जी, मॅथ्यू ने कल ही इन्स्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है. उन्होंने एक विडियो शेयर करते हुए कहा की वे इन्स्टाग्राम पर आ कर अपने फैन्स से जुड़ने और बातें शेयर करने के लिए बेहद उत्सुक हैं और इस विडियो पर कई हॉलीवुड सितारों ने विडियो पर कमेंट कर के मॅथ्यू का इन्स्टाग्राम पर स्वागत भी किया. देखिये विडियो -

View this post on Instagram

officially mcconaughey

A post shared by Matthew McConaughey (@officiallymcconaughey) on



गौरतलब है की मॅथ्यू मॅकोनहे को इन्स्टाग्राम जॉइन किये अभी 20 ही घंटे हुए हैं और उन्हें लगभग 6.5 लाख लोगों ने फॉलो भी कर दिया है और यह आंकड़ा हर सेकंड बढ़ता जा रहा है जिसे देखते हुए लगता है 24 घंटे पूरे होने से पहले मॅथ्यू मॅकोनहे 1 मिलियन यानी 10 लाख का आंकड़ा छु ही लेंगे.

मॅथ्यू मॅकोनहे 'द वेडिंग प्लानर', 'फूल्स गोल्ड', 'द लिंकन लॉयर' और 'डलास बायर्स क्लब' जैसी फिल्मों के लिए जानें जाते हैं. वे जल्द ही हमें गाय रिची की एक्शन-थ्रिलर 'द जेंटलमेन' में नज़र आएँगे जो की 24 जनवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load