कल शाम को ही ड्वेन जॉनसन ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ ये खबर साझा की और बाते की वे इस किरदार को लेकर कितने उत्सुक हैं. फैन्स ड्वेन को उनके करियर की पहली सुपरहीरो फिल्म में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं और फिल्म के पहले पोस्टर में उनका लुक देख कर आपकी भी उत्सुकता थामे नहीं थमेगी. देखिये -
पोस्टर में ड्वेन ब्लैक एडम के किरदार में ज़बरदस्त लग रहे हैं. बता दें की ब्लैक एडम एक एंटी हीरो किरदार है जो हीरो नहीं है मगर पूरी तरह विलन भी नहीं है उसका सुपर हीरोज़ से हटके अपना एक अलग अंदाज़ है जो की उसे ख़ास बनाता है.
ब्लैक एडम के निर्देशक होंगे जौमें कोल्लेट सेर्रा और इसे लिखेंगे एडम स्टाइकिल. यह फिल्म डीसी की 2019 के शुरुआत में आई फिल्म 'शज़ाम' का स्पिन ऑफ होगी और रिलीज़ होगी 22 दिसम्बर 2021 को. फिलहाल ड्वेन हमें 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' में नज़र आएँगे जो की 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' का सीक्वल है और 13 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.


