Bollywood News


'फ्रोज़न 2' का बेहतरीन वीकेंड, किया ये आंकड़ा पार!

भारत में पिछले शुक्रवार रिलीज़ हुई हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म 'फ्रोज़न 2' को दर्शकों का बेहद बढ़िया रेस्पौंस भी मिल रहा है. फ्रोज़न 2 ने पहले दिन भारत में 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की जो की फिल्म की थीम और मास अपील न होने के चलते एक बढ़िया आंकड़ा था जिसे देखते हुए वीकेंड पर कमाई में उछाल आना तय था और आया भी.

फ्रोज़न 2 ने शनिवार को शुक्रवार के आंकड़े से दुगने से ज्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस से 7.10 करोड़ रुपये जुटा लिए और रविवार को भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने 8.65 करोड़ की कमाई कर ली. कुल मिलाकार अब तक इस फिल्म भारत में 19.10 करोड़ का बिज़नस करने में कामयाब रही है और एक और हिट हॉलीवुड फिल्म बन कर सामने आई है. तरन आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के आंकड़ों की जानकारी दी -



बता दें की यह फिल्म 2013 में आई हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म 'फ्रोज़न' का सीक्वल है जिसने दुनियाभर में 350 मिलियन डॉलर्स की कमाई की थी. 'फ्रोज़न 2' के हिंदी वर्ज़न में 'एल्सा' और 'ऐना' दोनों बहनों के किरदार की आवाज़ रियल लाइफ बॉलीवुड बहनों प्रियंका चोपड़ा और परिणीती चोपड़ा ने दी है.

End of content

No more pages to load