Bollywood News


माइकल जैकसन की जीवन पर बनेगी फिल्म!

पिछले कुछ समय में हॉलीवुड में कई म्यूजिकल बायोपिक्स देखने को मिली हैं जो की दर्शकों को ख़ूब पसंद भी आई है. चाहे सिंगर और रॉकस्टार 'फ्रेडी मरक्युरी' और उनके बैंड 'क्वीन' पर बनी फिल्म 'बोहेमियन रैपसडी' हो या फिर 'राकेट मैन' बायोपिक में भी अब म्यूजिकल बायोपिक लोगों को ज्यादा पसंद आ रही हैं खासकर उन कलाकारों की जो अब इस दुनिया में नहीं रहे.

ऐसे ही अब पॉप किंग रहे सिंगर और डांसर माइकल जैकसन की भी बायोपिक हमें देखने को मिलने वाली है. ख़बरों के मुताबिक़ हॉलीवुड के प्रोडूसर ग्रैहम किंग ने माइकल के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने के लिए ज़रूरी राइट्स और अधिकार खरीद लिए हैं.

ग्रैहम को उनकी 2006 में आई फिल्म 'द डिपार्टेड' के लिए बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुका है और खबर ये भी है की ऑस्कर के लिए नौमिनेट हो चुके राइटर जॉन लोगन माइकल जैक्सन पर बन रही इस फिल्म के लिए स्क्रिप्ट लिखेंगे.

सुनने में आ रहा है की इस फिल्म में हमें माइकल की ज़िन्दगी से जुडी कई अनसुनी बातें सुनने और देखने को मिलेंगी और फिल्म में उनका किरदार निभाएँगे अभिनेता एफ्रेम स्काईस. बता दें की माइकल जैक्सन की 2009 में लम्बी बिमारी के चलते मौत हो गयी थी.

End of content

No more pages to load