Bollywood News


रिहाना ने गुदवाया 21वां टैटू

पॉप स्टार रिहाना ने अपनी दाई कलाई पर एक नया टैटू बनवाया है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 25 वर्षीया पहले से ही 20 से ज्यादा टैटू बनवा चुकी हैं। उन्होंने बैंग बैंग टैटू स्टूडियो में आधी रात को जाकर यह टैटू बनावाया। रिहाना पांच बजे सुबह तक स्टूडियो में रहीं।

रिहाना 2007 से ही बैंग बैंग स्टूडियों में टैटू बनवाती रही हैं। रिहाना की टांग पर संस्कृति भाषा में प्रार्थना टैटू के रूप में खुदी है, उनकी मध्यमिका अंगुलि में लव लिखा है। रिहाना कहती हैं कि उनके शरीर में खुदे हर टैटू का अपना मतलब है।

End of content

No more pages to load