Bollywood News


रिहाना को नहीं थी डेटिग की इजाजत

पॉप गायिका रिहाना का कहना कि 16 साल की उम्र तक उनकी मां ने उनके डेटिंग करने पर रोक लगा रखी थी।

उनका कहना है कि जब वह इस उम्र को पार भी कर गई थीं तब भी उनकी मां रोक-टोक करती थीं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, रिहाना ने कहा, "मुझे डेटिंग की इजाजत नहीं थी। 13 साल की उम्र में मेरी मां कहती थीं, 'जब तुम 16 की हो जाओगी तो तुम्हारा पुरुष मित्र होगा, और 16 की उम्र में मां ने कहा कि उन्होंने उम्र को लेकर कुछ नहीं कहा था।"

रिहाना पूर्व में क्रिस ब्राउन के साथ डेटिंग कर चुकी हैं।

End of content

No more pages to load