Bollywood News


डेप पर हुक्म चलाती हैं हिअर्ड!

अभिनेत्री एंबर हिअर्ड अभिनेता जॉनी डेप संग उनके रिश्ते में सभी निर्णय स्वयं ही लेती हैं। उनके दोस्त कहते हैं कि 27 वर्षीया ने आखिरकार 'द रम डायरी' के सह-कलाकार डेप पर नकेल कस ली है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र के मुताबिक, "एंबर ने पहले दिन से ही निशाना लगाया हुआ है। उदाहरण के लिए जब वे लोगों में जाते हैं तो वह हुक्म चलाती हैं। वह उनसे आधी उम्र की हैं और यही वजह है कि वह जो कहेंगी, डेप करेंगे।"

अन्य सूत्र ने कहा, "डेप ने जब से एंबर से डेटिंग शुरू की है यकीनन तब से अपने बर्ताव को संयमित बनाया है। वह परिपक्व व्यक्ति की तरह बर्ताव करते हैं और अब आकर्षक हो गए हैं।"

50 वर्षीय डेप को पूर्व जीवनसाथी वेनेसा पैराडीस से बेटी लिली-रोज (14) और बेटा जैक (11) है।

End of content

No more pages to load