Bollywood News


'50 शेड्स आफ ग्रे' होगी अद्भुत फिल्म : ओरा

गायिका रीटा ओरा ने कहा कि सैम टेलर वुड्स की फिल्म '50 शेड्स आफ ग्रे' अब तक की अद्भुत व हैरान कर देने वाली फिल्म होगी। ओरा ने मुख्य पात्र क्रिस्टियन ग्रे की बहन मिया का किरदार किया है। फिल्म में जैमी डोरनैन और डैकोटा जॉनसन ने भी अहम किरदार किया है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ओरा ने कहा, "मैं घबराई हुई थी क्योंकि मैंने पहली बार ऐसी फिल्म की है, लेकिन यह अच्छी थी। निर्देशक सैम अद्भुत थे।"

उन्होंने कहा, "मैं फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह अब तक की सबसे अद्भुत व हैरान कर देने वाली फिल्म साबित होगी।"

End of content

No more pages to load