Bollywood News


मैंगानो की भूमिका निभाएंगी लॉरेंस

अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस आगामी फिल्म में मिरकल मॉप के आविष्कारक जॉय मैंगानो की भूमिका निभाएंगी। वेबसाइट 'वैरायटी डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन डेविड ओ. रसेल करेंगे। फिल्म का शीर्षक फिलहाल तय नहीं हुआ है।

मिरकल मॉप और हगेबल हैंगर्स का आविष्कार करने वाली मैंगानो इंजीन्यस डिजाइंस की अध्यक्ष हैं। वह होम शॉपिंग नेटवर्क पर रोजाना नजर आती हैं।

'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबॉय' और 'अमेरिकन हसल' में लॉरेंस संग काम कर चुके रसेल ने संकेत दिया है कि वह 23 वर्षीया अभिनेत्री को फिल्म में लाने के बारे में सोच रहे हैं।

End of content

No more pages to load