Bollywood News


बेटी को शो पर लाना चाहती हैं कर्दशियां

अपने रियलिटी शो 'कीपिग अप विद द कर्दशियंस' से चर्चा में आईं सामाजिक हस्ती किम कर्दशियां अपनी बेटी नॉर्थवेस्ट को भी इस शो में लाने की इच्छुक हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, शो के कार्यकारी निर्माता रयान सीक्रेस्ट ने किम से कुछ देर के लिए नॉर्थ को भी शो पर लाने का आग्रह किया है।

वेबसाइट 'राडारऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, "रयान ने व्यक्तिगत तौर पर किम से संपर्क किया। उनसे नॉर्थ को शो पर लाने के लिए आज्ञा देने के बारे में सोचने को कहा, भले ही कुछ देर के लिए ही सही..किम वास्तव में नॉर्थ को शो पर चाहती हैं। दर्शक और प्रशंसक देखना चाहते हैं कि किम बेटी के साथ शो पर कैसे बातचीत करती हैं और वह कैसी मां हैं।"

33 वर्षीया कर्दशियां पिछले साल जून में अपने प्रेमी रैपर कान्ये वेस्ट की बच्ची की मां बनीं। युगल ने अपनी बच्ची को अब तक जनता की नजरों से दूर रखा हुआ है।

End of content

No more pages to load