Bollywood News


माइली को नहीं है सगाई की अंगूठी की खबर

पॉप स्टार माइली साइरस को नहीं पता कि उनकी वह सगाई की अंगूठी कहां है जो उनके पूर्व मंगेतर लियाम हेम्सवर्थ ने उन्हें पहनाई थी। माइली और लियाम ने सितंबर 2013 में अपनी सगाई तोड़ दी थी।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 'लव' पत्रिका के वसंत-ग्रीष्म आवरण पृष्ठ पर माइली की तस्वीर छपी है। माइली से जब पूछा गया कि उनकी सगाई की 3.5 कैरेट की नीज लेन अंगूठी कहां है तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझे नहीं पता। मुझे लगता है यह शॉवर में है।"

अंगूठी को नजरअंदाज करते हुए माइली ने कहा कि अभी भी उनकी और लियाम की बातचीत होती है।

उन्होंने कहा, "हम अभी भी बातचीत करते हैं। मैं उसके साथ 16 साल की उम्र से हूं।"

उन्होंने कहा, "जिंदगी बहुत छोटी है। अगर आप किसी को प्यार करते हैं, तो उसे बताइए कि आप प्यार करते हैं, अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो उनके दोस्त बनिए।"

End of content

No more pages to load