Bollywood News


ट्वर्किंग से जागरूकता चाहती हैं माइली

पिछले साल विवादास्पद ट्वर्किंग नृत्य से परिचय कराने वाली पॉप स्टार माइली साइरस कहती हैं कि वह नहीं जानती कि उनके शो को लेकर इतना बतंगड़ क्यों है। वह दावा करती हैं कि वह अपने युवा प्रशंसकों की मदद करती हैं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, साइरस ने अपनी अश्लील मंच प्रस्तुति का बचाव किया। इतना ही नहीं वह जोर देती हैं कि उनके युवा प्रशंसकों को सेक्स के बारे में जागरूक होना चाहिए।

21 वर्षीया साइरस ने कहा, "मुझे इससे खीझ होती है कि कामुकता अभी भी बहुत घृणास्पद है। बच्चों को काम-वासना के बारे में जानने की जरूरत है। लड़कियों को उसमें सहज होने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "लोग जब ट्वर्किंग के बारे में सोचते हैं तो उनके दिमाग में सबसे पहले मैं आती हूं। मैं सिर्फ नैशविल की एक छोटी सी लड़की हूं, जिसने खुद की एक विनोदी नृत्य वीडियो पेश की। उसके बाद लोग इस पर पागल हो गए।"

End of content

No more pages to load