Bollywood News


किम ने बालों के साथ फिर किया प्रयोग

सोशयलाइट किम कार्डेशियन ने अपने बालों के साथ नया प्रयोग करते हुए इन्हें भूरा कर लिया है। 33 वर्षीया किम को हाल ही में उनकी बहन कोल कार्डेशियन और केली जेनर के साथ नियामीज ब्युटी सेंटर में देखा गया। उन्होंने भूरे रंग का क्रॉप टॉप और भूरे रंग की हाई-वेस्ट स्कर्ट पहन रखी थी।

वेबसाइट 'ईआनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, ऐसा लग रहा था कि किम ने बालों को भी भूरे रंग से रंगवाया हो, जिसमें नीचे की तरफ के बाल हल्के भूरे दिख रहे थे।

किम ने पिछले साल सितंबर महीने में पहली बार अपने बालों को सुनहरा कराया था।

End of content

No more pages to load