Bollywood News


फिर से साथ काम करेंगे डीकैप्रियो, हिल

पिछले महीने प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म 'द वुल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट' में साथ काम कर चुके अभिनेता लियोनाडरे डीकैप्रियो और जोनाह हिल फिर से साथ काम करने वाले हैं। फिल्म की कहानी 1996 अटलांटा ओलंपिक्स में हुए विस्फोट की वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें गलत तरीके से एक व्यक्ति पर आरोप लगा था।

वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट काम' के अनुसार, सुरक्षा गार्ड रिचर्ड जेवेल पर 1996 अटलांटा ओलंपिक्स में बम विस्फोट का आरोप लगा था। लेकिन बाद में उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया था।

फिल्म में जोनाह हिल रिचर्ड जेवेल की भूमिका में होंगे और डीकैप्रियो उनके वकील की भूमिका निभाएंगे।

डीकैप्रियो और हिल, जेनिफर डेविसन एवं केविन मिशर के साथ फिल्म के सहनिर्माता भी होंगे।

फिल्म की पटकथा और नाम पर अभी काम किया जा रहा है।

End of content

No more pages to load