Bollywood News


सेलेना का पीछा करने वाले को जेल

गायिका सेलेना गोम्ज का पीछा करने वाले जुआन ग्रेसिया को सेलेना के घर में जबरदस्ती घुसने के जुर्म में जेल भेजा गया है। उन्हें 120 दिनों तक जेल की सजा काटनी होगी। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, ग्रेसिया को सेलेना के घर के बाहर से 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को अदालत के समक्ष दोषी पाए जाने के बाद उसे 120 दिनों के लिए लॉस एंजेलिस के लिए लॉस एंजेलिस काउंटी जेल भेज दिया गया।

ग्रेसिया (19) ने पहले पुलिस से कहा कि वह सेलेना से मिलने के लिए एरिजोना से आया है। उसे तीन साल के लिए निगरानी अवधि में रखा गया है और इस अवधि में उसे सेलेना और उनके घर से कम से कम 150 यार्ड दूर ही रहने की हिदायत दी गई है।

पिछले महीने ग्रेसिया को सेलेना के घर के पास मंडराते देखा गया था, जिसके बाद सेलेना के परिजनों ने 911 से संपर्क कर पुलिस को सूचित किया।

End of content

No more pages to load