Bollywood News


नॉर्थ को मिली किम के चेहरे वाली टी-शर्ट

किम कार्डेशियन अपने प्रचार का मौका कभी नहीं छोड़ती। उन्होंने अपनी बेटी नॉर्थ के लिए भेजी गई टी-शर्ट साझा की है। इस टी शर्ट पर किम का चेहरा छपा हुआ है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, आठ महीने की नॉर्थ के लिए यह छोटी आस्तीन की भूरे रंग की टी-शर्ट, किम की दोस्त कैरीन रॉयटफेल्ड ने भेजी है।

किम ने ऑनलाइन यह तस्वीर साझा की है और शीर्षक लिखा है, "तुमने हमारे सीआर कवर से जो टी-शर्ट पहनी थी, नॉर्थ के लिए उसका संस्करण भेजने के लिए शुक्रिया कैरिन रॉयटफेल्ड।"

End of content

No more pages to load