Bollywood News


चार्ली शीन ने रोस्सी से की सगाई

हॉलीवुड अभिनेता चार्ली शीन ने अपनी महिला मित्र और वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री ब्रेट रोस्सी से सगाई कर ली। वेबसाइट 'पीपुल डॉट काम' के अनुसार, 48 वर्षीय शीन के प्रतिनिधि जेफ बेलार्ड ने इस बात की पुष्टि की, कि शीन ने शनिवार को रोस्सी के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा और सगाई भी कर ली।

फिल्म 'एंगर मैनेजमेंट' से मशहूर हुए शीन रोस्सी को वेलेंटाइन्स डे पर हवाई द्वीप पर ले गए और सप्ताहांत पर उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा।

शीन चौथी बार विवाह करने वाले हैं। उनकी पहली शादी डोन्ना पील के साथ थी। इसके अलावा डेनिस रिचर्ड्स और ब्रूक म्यूलर के साथ उनका तलाक हो चुका है।

End of content

No more pages to load