Bollywood News


'डालास बायर्स क्लब' के संवादों से हैरान मैथ्यू

अभिनेता मैथ्यू मैककोनॉघी फिल्म 'डालास बायर्स क्लब' के संवादों से हैरान थे। फिल्म में मैथ्यू ने एड्स रोगी रोन वुडरूफ का किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि वह संवाद उनके दिल को छू गया, जब उनके किरदार ने कहा कि वह मर रहा है।

बैंग शोबिज ने मैथ्यू के हवाले से कहा, "फिल्मांकन के समय मैं सबसे ज्यादा हैरान हुआ, जब रॉन कहता है, "देखो, मैं मर रहा हूं।' वह 'मर रहा हूं' शब्द मुझे छू गया।"

इस किरदार के लिए मैथ्यू को पहली बार ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन मिला है।

End of content

No more pages to load