अमेरिकी संगीतकार मिरांडा लैंबर्ट ने अपने गायक पति ब्लेक शेल्टन को जल्द से जल्द वजन घटाने को कहा है। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, मिरांडा ने मात्र तीन महीनों में 35 पॉउंड (15 किलोग्राम) वजन घटाया है। अब वह चाहती हैं कि ब्लेक भी ऐसा ही करें।
एक सूत्र ने कहा, "मिरांडा खुराक पर निगरानी रखने वालीं एक महिला पुलिस बल हैं।"
सूत्र ने बताया, "इन दिनों उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ रहा है और उन्होंने ब्लेक से कहा कि उन्हें सही आकार में आने और वजन घटाने की जरूरत है। वह जवाब 'ना' में नहीं चाहतीं। उन्होंने ब्लेक को चेतावनी दी है कि वह अपने खतरनाक खान-पान, शराब पीने की आदत और बढ़ते वजन से न निपटकर अपनी जिंदगी के साथ रूसी रुले खेल रहे हैं।"
मिरांडा ने पति से वजन घटाने को कहा
Monday, February 17, 2014 17:03 IST


