Bollywood News


किससे प्रेरित है लॉर्ड का स्टाइल!

गायिका लॉर्ड का कहना है कि वह स्टाइल के लिए ग्रेस जोनस और डेविड बोवी से प्रेरणा लेती हैं। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, लॉर्ड ने कहा, "ग्रेस जोनस और डेविड बोवी जैसे लोग, जो खुद को काफी अच्छे तरीके से जानते, समझते हैं, पिछले साल भर से उनकी तरह पोशाक पहनने से मुझे ऐसा लगता है कि मैं काफी सशक्त और मजबूत हुई हूं।"

अपने व्यक्तिगत स्टाइल के बारे में वह कहती हैं, "मैं पतलून और लंबी पोशाकें बहुत पहनती हूं।"

लॉर्ड के ढेर सारे प्रशंसक हैं, लेकिन उनका मानना है कि "आदर्श बनने और लोगों को उपदेश देने के बीच एक मौजूदा फर्क है।"

लॉर्ड ने कहा, "मैं कभी किसी से, खासतौर से अपनी उम्र के लोगों से यह नहीं कहना चाहती कि उन्हें कैसा होना चाहिए। लेकिन मैं इस बात से वाकिफ हूं कि मेरी उम्र के लोग, और खासकर लड़कियां वह सब पढ़ती और सुनती हैं, जो सब मैं कहती हूं।"

End of content

No more pages to load