Bollywood News


माइली ने पार की हद

मंच पर ट्वेर्किंग करने को लेकर सुर्खियों में रह चुकीं गायिका माइली साइरस अब और आगे बढ़ चुकी हैं। माइली ने हाल ही में गायिका केटी पेरी को सार्वजनिक समारोह में चुंबन लिया। पिछले हफ्ते अपनी बेंगर्ज संगीत दौरे पर 'एडोर यू' गाते हुए काले रंग की चमकीली पोशाक और प्लेटफॉर्म हील्स पहने हुए माइली मंच से नीचे आईं और पहली लाइन में बैठी पेरी के होठों को चूम लिया।

दोनों ने दूसरी बार चुंबन किया था, लेकिन पेरी अचंभित दिख रही थीं। वह जल्द ही वहां से चली गईं।

बाद में पेरी ने ट्विटर पर एक तस्वीर डाली और माइली को लिखा "मैं तुम्हारा सम्मान करती हूं।"

End of content

No more pages to load