Bollywood News


एंब्रॉसियो लांच करेंगी अपना फैशन ब्रांड

मॉडल एलेजेंड्रा एंब्रॉसियो परिधान ब्रांड प्लेनेट ब्लू में बतौर फैशन डिजाइनर शामिल हो गई हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, 32 वर्षीया ने वस्त्र संग्रह का नाम एल रखा है। संग्रह 17 मार्च को लांच होगा।

एंब्रॉसियो ने एक बयान में कहा, "मैं अपने ब्रांड के लांच के लिए इससे बेहतर जगह नहीं सोच सकती।"

उन्होंने कहा, "मैं जब से कैलिफोर्निया में बसी हूं तब से प्लेनेट ब्लू की प्रशंसक हूं और इस ब्रांड की प्राकृतिक बोहेमियन समुद्रतटीय तरंग मेरे पहले वस्त्र संग्रह के लिए एकदम सही पृष्ठभूमि है।"

वस्त्र संग्रह में समुद्रतट पर पहने जाने वाले परिधान, टीशर्ट्स और ट्यूनिक शामिल हैं।

End of content

No more pages to load