Bollywood News


रॉबिन, पाउला के अलगाव के पीछे माइली !

गायक रॉबिन थिक और अभिनेत्री पाउला पैटन की शादी, रॉबिन की माइली के साथ भद्दी प्रस्तुति के कारण टूटी। रॉबिन और पाउला से जुड़े सूत्रों ने वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' को बताया कि एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में माइली के साथ रॉबिन की प्रस्तुति पाउला को अपमानजनक लगी।

कहा जा रहा था कि प्रस्तुति के बाद पाउला ने रॉबिन से बहस की थी और उनसे कहा था कि उन्होंने टीवी दर्शकों के सामने उनकी बेइज्ज्ती की है।

प्रस्तुति देखकर पाउला पूरी तरह हैरान थीं। माइली बिना किसी चेतावनी के भद्दी प्रस्तुति कर रही थीं और रॉबिन इसमें उनके साथ थे, यही बात पाउला को बुरी लगी।

उसके बाद चीजें कभी बेहतर नहीं हुईं। रॉबिन और पाउला में बहस होती रही और पाउला गुस्से में थीं क्योंकि रॉबिन का औरतों के साथ क्लबों की पार्टी में जाना जारी था।

End of content

No more pages to load