Bollywood News


लोपेज की कैस्पर को सलाह, सहज बने रहें

अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लोपेज के पुरुष मित्र कैस्पर स्मार्ट नई फिल्म 'रेस्टोर्ड मी' में अभिनय कर रहे हैं। पॉप गायिका ने उन्हें इस फिल्म में सहज अभिनय करने का सुझाव दिया है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, लोपेज ने कैस्पर को सहज बने रहने की सलाह दी है। कैस्पर दो सालों से अभिनय का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

क्या लोपेज ने उन्हें कोई सलाह दी है, इस पर कैस्पर ने कहा, "कुछ सलाह दी है। अभिनय का आनंद लो, सहज बने रहो, यही तुम कर सकते हो।"

End of content

No more pages to load