Bollywood News


पुनर्वास के बाद अच्छा महसूस कर रहीं केशा

गायिका केशा कहती हैं कि वह अपने खाने-पीने संबंधी विकार की वजह से पुनर्वास केंद्र में रहने के बाद अब स्वस्थ महसूस करती हैं। 'टिंबर' बोल वाला गीत गाने वाली केशा हाल में शिकागो स्थित टिंबरलाइन नोल्स क्लीनिक में गई थीं।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, वह अब अपने संगीत पर काम शुरू करने के लिए स्वयं को स्वस्थ महसूस करती हैं।

केशा ने ट्विटर पर लिखा, "वापसी करके खुश हूं। स्वस्थ महसूस कर रही हूं और नए संगीत की धुनों पर काम कर रही हूं। मैं प्रशंसकों से मिले अथाह प्यार और सहयोग के लिए जितना शुक्रिया कहूं, कम है।"

उन्होंने लिखा, "जिंदगी खूबसूरत है। मैं आप सबको पाकर धन्य हूं।"

End of content

No more pages to load