Bollywood News


'अमेरिकन स्नाइपर' में नजर आएंगी मिलर

हॉलीवुड अभिनेत्री सिएना मिलर 'अमेरिकन स्नाइपर' फिल्म में ब्रेडली कूपर के साथ नजर आ सकती हैं। कांटैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार, 32 वर्षीया अभिनेत्री क्लाइंट ईस्टवुड की इस फिल्म में मुख्य महिला किरदार होंगी, जिसमें उनकी जोड़ी कूपर के साथ नजर आएगी। इसके लिए फिल्म निर्माताओं से उनकी बातचीत हो रही है।

फिल्म की कहानी एक बेहद माहिर निशानेबाज के बारे में है, जिसकी हत्या सेना से निकाले गए और तनाव झेल रहे एक जवान द्वारा कर दी जाती है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी।

End of content

No more pages to load