Bollywood News


चर्चिल की भूमिका निभाएंगे केविन स्पेसी

हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी बड़े पर्दे पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की भूमिका को साकार करेंगे। फिल्म का नाम 'कैप्टन ऑफ द गेट' होगा। वेबसाइट 'हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम' के अनुसार, इसके निर्माण में दो करोड़ डॉलर की लागत आ रही है। इसका निर्माण सीरा/एफिनिटी प्रोडक्शन कंपनी करने जा रही है और वही इसका पूरा खर्च वहन करेगी। स्टूडियोकेनाल को भी निर्माता के रूप में फिल्म निर्माण से जोड़ने की कवायद चल रही है। निर्माता फिलहाल फिल्म के लिए निर्देशक की तलाश कर रहे हैं।

चर्चिल 1940-45 और फिर 1951-1955 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे। फिल्म में उनके सत्ता तक पहुंचने की कहानी है।

End of content

No more pages to load