Bollywood News


कॉवेल ने सिनिटा को बेटे की गॉडमदर बनने को कहा

गायिका सिनिटा ने बताया कि उनके पूर्व प्रेमी और संगीत हस्ती साइमन कॉवेल ने उनसे अपने बेटे एरिक की गॉडमदर बनने का आग्रह किया है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, कॉवेल की साथी लॉरेन सिल्वरमैन ने कॉवेल एक बेटे को जन्म दिया है। सिनिटा ने ट्विटर पर लिखा कि दोनों ने उनसे बच्चे की गॉडमदर बनने का आग्रह किया।

सिनिटा ने रविवार को कॉवेल और लॉरेन से मुलाकात की। उन्होंने कॉवेल के छह माह के बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की है।

कॉवेल, लॉरेन और सिनिटा लंदन के सैंक्टम होटल में अपने एक मित्र जेसन गेल की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए।

End of content

No more pages to load