Bollywood News


हैरी पॉटर के सहायक उपन्यास पर बनेगी फिल्म

यदि सब योजना के मुताबिक हुआ, तो हैरी पॉटर श्रृंखला के सहायक उपन्यास 'फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड व्हेयर टू फाइंड देम' पर तीन फिल्में बनाई जाएंगी। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार यह किताब हैरी पॉटर की हॉगवर्ट्स की पाठ्य पुस्तक के तौर पर 2001 में प्रकाशित हुई थी। वार्नर ब्रदर्स प्रोडक्शन हाउस अब इस किताब पर तीन फिल्में बनाएगा।

वेबसाइट 'डिजिटलस्पाई डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, प्रकाशन घर के साथ एक साक्षात्कार में वार्नर ब्रदर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन सुजिहारा ने बताया कि कहानियां हैरी पॉटर फिल्म श्रृखंला का सीक्व ल या प्रीक्व ल नहीं है। यह हैरी पॉटर की कहानी से भी लगभग 70 साल पहले की कहानी है। इसकी पृष्ठभूमि न्यूयॉर्क की है।

सभी फिल्मों के निर्माता डेविड हीमेन होंगे।

किताब की लेखिका जे.के. रॉलिंग ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने 'फैंटास्टिक बीस्ट्स' का पहला स्क्रीनप्ले ड्राफ्ट 12 दिनों में ही लिख लिया था।

End of content

No more pages to load