Bollywood News


'कैप्टन अमेरिका' भारत में रिलीज

हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन अमेरिका : द विंटर' सोल्जर शुक्रवार को भारत के 200 से ज्यादा शहरों के 1,200 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को 16 ब्रांडों का समर्थन है। यह इतने बड़े पैमाने पर ब्रांड समर्थन लिए भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताई गई है। इन 16 ब्रांडों में कॉटनवर्ल्ड, सेलिओ, बायोवर्ल्ड, वॉक्स पॉप, मंत्रा, मैक्स, जोवी, बी फॉर बैग्स, मैक्मेराइज, स्प्रिंग अनियन, डी'डेकॉर, सैसून, नयासा, जोयो प्लास्टिक, हसब्रो (फनस्कूल द्वारा वितरित) और पोट्रेनिक्स शामिल हैं।

ब्रांडों की इस संख्या ने वर्ष 2013 की फिल्म 'आयरन मैन 3' को पीछे छोड़ दिया है, जिसका 15 ब्रांडों से गठजोड़ था।

'कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर' को भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी, तेलुगू और तमिल में डब किया गया है, जबकि हिंदी डबिंग डॉल्बी एटमॉस में भी उपलब्ध है। उल्लेखीनय है कि डॉल्बी एटमॉस आसपास की ध्वनियों की आवाज की तकनीक का एक नाम है। यह 2डी 3डी में देखी जा सकती है।

स्टूडियो, डिजनी इंडिया की उपाध्यक्ष और प्रमुख (नाट्य, टेलीविजन और डिजिटल वितरण) अमृता पांडेय ने कहा कि यह डिजनी इंडियो स्टूडियो द्वारा अभी तक सबसे सबसे बड़े स्तर पर रिलीज की गई अंग्रेजी फिल्म है।

End of content

No more pages to load