Bollywood News


अपने शरीर से प्यार है : केट एप्टन

मॉडल केट एप्टन ने कहा है कि हर महिला की तरह उन्हें भी कई बार असुरक्षा का एहसास होता है, लेकिन वह अपने शरीर से प्यार करती हैं और उन्हें अपने शारीर की बनावट पर गर्व है। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, केट ने माइक्रोब्लॉगिंट साइट ट्विटर पर लिखा, "दुर्भाग्य से मेरे शरीर के बारे में जो कुछ भी कहा गया, वह विवाद फैलाने के लिए कहा गया, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हर महिला की तरह मुझे भी कई बार असुरक्षा का एहसास होता है, लेकिन मुझे अपने शरीर के हर अंग से प्यार है और इस पर गर्व है। इसलिए मैं इसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहूंगी।"

केट ने अपनी नई फिल्म 'द अदर वूमेन' में एंबर की भूमिका निभाई है। केट ने हाल ही में अपने शरीर की बनावट को देखते हुए छोटी बिकिनी पहनने की बात कही थी, जिसे लेकर सारा विवाद पैदा हुआ। लेकिन केट का कहना है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया।

End of content

No more pages to load