Bollywood News


एक शानदार पिता है ब्रैड पिट: एंजेलिना जोली

38 वर्षीय एंजेलिना जोली , अब ब्रैड पिट के साथ शादी करने जा रही है। उनके पास पहले से ही 6 बच्चे है और अब वह सातवें को गोद लेने जा रही है।

हाल ही में एंजेलिना ने अपने प्रेमी को एक प्राकृतिक तौर पर पिता का दर्जा दिया है। वह कहती है, "ब्रैड हमेशा ही एक बेहतरीन और शानदार पिता रहे है। यह एक पिता का बेहद सुंदर और सेक्सी गुण है, कि वह एक पिता के रूप में बेहद जिम्मेवार है। मैं जब ब्रैड को बच्चों के साथ खेलते हुए देखती हूँ तो बहुत भावुक हो जाती हूँ। वह उनके लिए और उनके आसपास बेहद प्राकृतिक, समर्पित और आनंदपूर्ण रहते है।"

यहांतक कि वह यह भी कहती है कि वह पिट ही थे जिन्होंने उनके अंदर मातृत्व की भावना जगाई है। "जब मैं छोटी थी तो मैंने कभी सोचा भी नहीं टका कि मैं कभी माँ बनूँगी। लेकिन जब मैंने बच्चों को गोद लेना और ब्रैड के साथ रहना शुरू किया तो मुझे एक माँ का अहसास हुआ।"

End of content

No more pages to load