Bollywood News


पाल्ट्रो ने सितारों से लबरेज 'सेल्फी' पोस्ट की

हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो ने रात्रिभोज के दौरान वेन स्टेफनी और नाओमी वाट्स सहित जैसे सेलीब्रिटी दोस्तों के साथ एक सेल्फी फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, यह तस्वीर यहां 17 अप्रैल को रात्रिभोज के दौरान ली गई थी।

अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड की गई तस्वीर में 'शेक्सपियर इन लव' फिल्म की अभिनेत्री पाल्ट्रो उनके सेलीब्रिटी मित्रों निकोल रिची, स्टेफनी, स्टेला मेकार्टनी, नाओमी वाट्स, सैम टायलर-वुड और चेल्सिया हैंडलर के साथ देखी जा सकती हैं।

मेकार्टनी ने भी रात्रिभोज के दौरान की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें फिल्मी सितारे अलग-अलग पोज से प्रभावित कर रहे हैं।

मेकार्टनी ने लिखा, "रात में लड़कियों की मौज मस्ती! वेन, ग्वेनेथ, निकोल, चेल्सिया, नाओमी, सैम और मैं..।"

End of content

No more pages to load