Bollywood News


पुनर्वास केंद्र से बचने को चर्च जाती हैं सेलेना?

इस साल जनवरी में पुनर्वास केंद्र जा चुकीं गायिका सेलेना गोम्ज ने चर्च जाना शुरू कर दिया है क्योंकि कथित तौर पर उनका मानना है कि अध्यात्म से दूर होने जाने के कारण ही वह तनाव से जूझ रही हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, "सेलेना चर्च जाकर बदलाव लाने की कोशिश कर रही हैं, वह पुनर्वास केंद्र जाने से बचने के लिए भी ऐसा कर रही हैं। उन्हें लगता है कि जैसे वह अध्यात्म से दूर हो गई हैं और शायद इसीलिए वह संघर्ष कर रही हैं।"

सूत्र ने आगे कहा, "उन्होंने पुर्नवास केंद्र में आध्यात्मिक पहलू के बारे जाना था।"

End of content

No more pages to load