ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के प्रमुख क्रिस मार्टिन कहते हैं कि उनकी व्यक्तिगत समस्याओं ने अभिनेत्री पत्नी ग्वेनेथ पाल्ट्रो से उनके अलगाव में एक भूमिका निभाई और इसके लिए वह किसी और को दोष नहीं देते। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, बीबीसी रेडियो 1 के जेन लोव को दिए एक साक्षात्कार में मार्टिन ने पत्नी पाल्ट्रो के साथ उनकी 10 वर्षो की शादी में आई दिक्कतों पर एक नजर डाली।
38 वर्षीय गायक ने कहा, "करीब दो वर्ष पूर्व मैं एकदम कूड़ा था क्योंकि मैं उन चीजों का लुत्फ नहीं उठा सकता था, जिनमें हम अच्छे थे और मैं अपने चारों ओर मौजूद अच्छी चीजों का मजा नहीं ले सकता चूंकि मैं उससे दबा हुआ हूं।"
मार्टिन ने कहा, "अगर आप स्वयं को ऊपर नहीं उठा सकते तो आप भीतर मौजूद अचरज या विस्मय को नहीं सराह सकते। इसलिए आप किसी के साथ इतने अच्छे नहीं रह सकते, बल्कि स्वयं की परेशानियों की वजह से आप उनका सही तरीके से जश्न नहीं मना सकते।"
मार्टिन ने यह बात भी साझा की कि कैसे उनके बीच दिक्कतें शुरू हुईं।
उन्होंने कहा, "जिंदगी के एक निश्चित मोड़ पर, मैं पूरी तरह कमजोर या अतिसंवेदनशील था और इससे कुछ समस्याएं हुईं। अगर आपके अंदर प्यार न हो तो आप वास्तव में इसे लौटा नहीं सकते।"
मार्टिन की नजर में व्यक्तिगत समस्याएं दोषी
Tuesday, April 29, 2014 16:36 IST


