Bollywood News


पिप्पा-निको के बीच सिर्फ दोस्ती नहीं!

ऐसा लगता है कि निको जैक्सन के साथ पिप्पा मिडलटन की दोस्ती एक लगाव से कहीं अधिक बढ़कर है। उल्लेखनीय है कि पिप्पा राजकुमारी केट मिडलटन की छोटी बहन हैं। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, मिडलटन के लिए यह एक पारिवारिक यात्रा थी चूंकि वह और उनके माता-पिता ग्रामीण स्कॉटलैंड में एक उच्चवर्गीय शादी में मौजूद थे और वहां निवेश बैंकर निको के लिए भी एक कक्ष था।

पर्थशायर में एक शानदार समारोह में पिप्पा के दो पुराने मित्र रोवेना मैक्रे और जूलियन ओसबॉर्न की शादी हो रही थी।

कैंब्रिज की राजकुमारी केट की 30 वर्षीया छोटी बहन और निको को साथ तब देखा गया जब पिप्पा की सगाई की अफवाह जोर पर है।

पिप्पा पिछले 18 माह से निको (36) के साथ हैं और सार्वजनिक रूप से उनकी मुलाकातें बढ़ने की वजह से ऐसी अफवाहों को हवा दी जा रही है कि वे एक-दूसरे से शादी के लिए तैयार हो सकते हैं।

End of content

No more pages to load