हॉलीवुड अभिनेत्री अमांडा सेफ्राइड कहती हैं कि सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर लोगों ने उनके बारे में क्या लिखा है, यह जानने के लिए उन्हें अपना प्रोफाइल ढूंढ़ना पसंद है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 28 वर्षीया सेफ्राइड को ट्विटर पर प्रशंसकों और आलोचकों से अच्छे और बुरे दोनों संदेश मिलते हैं। वह अभिनेता जस्टिन लोंग से डेटिंग कर रही हैं।
सेफ्राइड ने कहा, "अगर आप मरना नहीं चाहते तो स्वयं को गंभीरता से नहीं ले सकते। मैं कई बार ट्विटर पर मेरे बारे में लिखी बातें पढ़ती हूं। मैं एक दिन साइट पर ऊपर नीचे नजर घुमा रही थी और वहां कुछ बहुत प्यारी बात लिखी थी और मेरी एक तस्वीर भी लगी थी।"
उन्होंने कहा, "और वहां अमांडा सेफ्राइड की सभी फिल्में थीं, जो बेहद विस्मयकारी होने जा रहा है।"
अमांडा को यह भी देखना पसंद है कि जो लोग उनसे उनकी तस्वीरें मांगते हैं, वे उन्हें साइट पर लगाते हैं या नहीं।
सेफ्राइड को पसंद है अपने बारे में पढ़ना
Friday, May 02, 2014 15:34 IST


